अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चित्रकूट में लंगूर ने किया शाही अंदाज में सफर: कार की छत पर बैठा, 2 किलोमीटर तक किया नगर का भ्रमण

WhatsApp Group Join Now

चित्रकूट में लंगूर ने किया शाही अंदाज में सफर: कार की छत पर बैठा, 2 किलोमीटर तक किया नगर का भ्रमण

 

, सतना। जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। यहां एक लंगूर कार की छत पर बैठकर शाही अंदाज में नगर भ्रमण करता दिखा। यह नजारा देख तीर्थयात्री और स्थानीय लोग रोमांचित और हैरान भी हुए।

दरअसल हरियाणा से आए तीर्थयात्री जानकीकुंड के पास दर्शन के लिए रुके थे, तभी एक लंगूर उछलकर उनकी कार की छत पर चढ़ गया। इसके बाद जब कार आगे बढ़ी तो लंगूर करीब 2 किलोमीटर तक उसी तरह छत पर बैठा रहा।

कार की धीमी रफ्तार और लंगूर की मस्ती ऐसा माहौल बना दिया जैसे कोई राजा सड़कों का मुआयना कर रहा हो। वह बिना डरे आराम से बैठा रहा और सैकड़ों लोगों की नजरें उसी पर टिक रही। मामले का वीडियो तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब यह वीडियो लंगूर की शाही सवारी के नाम से चर्चा में है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment