अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के धार में भी मटमैले पानी की सप्लाई, इंदौर जैसी त्रासदी का खतरा!

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

इंदौर जैसे महानगर में दूषित पानी से हुई दर्दनाक मौतों के बाद भी, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रभार वाले धार जिले में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। धार नगर में आज भी लोगों को गंदा और मटमैला पानी सप्लाई किया जा रहा है, जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

इंदौर की घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सभी नगर निगमों और नगरपालिकाओं को साफ निर्देश दिए थे कि नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। लेकिन धार में मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का पालन होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले धार नगर में कई क्षेत्रों से गंदे और मटमैले पानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है, इसके बावजूद मजबूरी में लोग उसी पानी का उपयोग कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर प्रदेश नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि धार जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं कैलाश विजयवर्गीय हैं, लेकिन उनके ही प्रभार वाले जिला मुख्यालय में नागरिकों को साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को लेकर कलेक्टर और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं। इतना ही नहीं, धार में मटमैले पानी की सप्लाई का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जा चुका है।

अजय सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते जल वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो धार में भी इंदौर जैसी भयावह स्थिति बन सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

वहीं, उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश वर्मा ने इंदौर की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि जब नगर निगम जनता से जल कर वसूलता है, तो उसकी जिम्मेदारी बनती है कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से प्रभावित परिवारों को उपभोक्ता फोरम में दावा करने का पूरा अधिकार है।

फिलहाल, धार नगर में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर नागरिकों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन विभाग इस गंभीर समस्या पर कब और क्या कार्रवाई करता है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment