रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव
अनूपपुर। ग्राम पंचायत सिंघौरा जनपद पंचायत जैतहरी के निवासी अरविंद प्रसाद यादव ने जिला अस्पताल, अनूपपुर के कर्मचारियों पर अपने नवजात पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र में गलती सुधारने से इनकार करने और उन्हें डांटकर भगाने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यादव के अनुसार, उनके पुत्र प्रियांशु यादव का जन्म 10 फरवरी, 2024 को इसी अस्पताल में हुआ था, लेकिन जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र में कुछ त्रुटियां हैं।
अपनी शिकायत में अरविंद प्रसाद यादव ने बताया कि त्रुटि सुधार के लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन के समक्ष आवेदन दिया था। इसके बाद से अस्पताल की एक कर्मचारी (पूजा मैडम) और उनके ऑपरेटर द्वारा उन्हें लगातार इधर-उधर घुमाया जा रहा है और उनका काम नहीं किया जा रहा है। अरविंद प्रसाद यादव ने दावा किया है कि अब तक वह पांच बार अस्पताल जा चुके हैं और हर बार उन्हें बिना जन्म प्रमाण पत्र दिए डांट-डपट कर भगा दिया जाता है
इसी प्रकार के दूर दरार से आए अनेकों बच्चे के परिजनों को जिला अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र लेने और सुधार करवाने में कई महीनों लग जाता है और जारी करते समय जानबूझकर कर जन्म प्रमाण पत्र में कुछ त्रुटि जारी कर दी जाती है जबकि सभी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से पहले दिया जाता उसके बाद की कही नाम में तो कही पिता के नाम आदि में त्रुटि कर दी जारी है और उसी को दोबारा सुधार करवाने में जिला अस्पताल का कई बार चक्कर लगाना पड़ रहा है
इस संबंध में यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और उनके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की त्रुटि को सुधार कर उन्हें दिलाया जाए


















