अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

प्रदेश के 47 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, नौतपा में भी बरसेंगे बादल, 5 दिन बदला रहेगा मौसम

WhatsApp Group Join Now

प्रदेश के 47 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, नौतपा में भी बरसेंगे बादल, 5 दिन बदला रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मई महीने में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग की माने तो इस बार नौतपा में भी पानी बरसेगा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन यानी, मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है।

देश में आज से मानसून का प्रवेश होने जा रहा है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में आज मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। प्रदेश में 15 जून तक मानसून आने की संभावना है। 36 जिलों में अच्छी प्री मानसून एक्टिविटीज देखने मिली है। यहां सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment