अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

खोंगापानी शक्ति केंद्र में एसआईआर को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक  बूथ स्तर पर मतदाता सूची शुद्धिकरण और संगठन मजबूती पर जोर

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। हसदेव मण्डल अंतर्गत शक्ति केंद्र खोंगापानी के बूथ क्रमांक 304 में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक वार्ड क्रमांक 08 में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता बूथ क्रमांक 304 की बीएलए-2 श्रीमती वंदना विश्वकर्मा ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करना, मतदाता सूची के शुद्धिकरण को सुनिश्चित करना तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना रहा। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हसदेव मण्डल के महामंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मण्डल महामंत्री भगवान दास, छाया पार्षद अब्दुल अजीज, अनिल शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठक के दौरान नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी और समन्वयपूर्ण कार्य करने का आह्वान किया गया।

संगठनात्मक दृष्टि से चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिये कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, नियमित बैठकें और जनसंपर्क को प्राथमिकता दी जानी चाहिये।

मण्डल महामंत्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसआईआर लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका निर्णायक होती है। यदि मतदाता सूची सुदृढ़ होगी तो लोकतंत्र और संगठन दोनों मजबूत होंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में संगठन की मजबूती तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment