अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now
उमरिया जिला अध्यक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा दिनांक 10 अगस्त 2025 पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार आज कार्यालय भारतीय मजदूर संघ में समय 1:00 बजे से बैठक प्रारंभ की गई बैठक में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं बोर्ड मेंबर असंगठित कामगार आयोग गजराज तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख रमा शंकर तिवारी, जिला मंत्री विकास शुक्ला, कृषि एवं ग्रामीण मध्य प्रदेश के महामंत्री रणछोर सिंह मेंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश त्रिपाठी अध्यक्ष द्वारा की गई एवं संचालन जिला महामंत्री सतेन्द्र शुक्ला ने किया। जैसे कि आप सभी को विदित है कि अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के कार्य समिति की अखिल भारतीय बैठक 17 एवं 18 अगस्त को पंचम पैलेस मैरिज गार्डन रीवा में एवं भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ रीवा संभाग रीवा का सम्मेलन भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में 19 अगस्त को संपन्न होने जा रहा है उसी की तैयारी हेतु आज भारतीय मजदूर संघ से संबंध यूनियनों के पदाधिकारीयो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की तैयारी हेतु विचार विमर्श करते हुए कहा कि कार्यक्रम के समापन सत्र 18 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के अनुसांगिक संगठनों एवं सम्बद्ध यूनियनो के पदाधिकारीयो के साथ-साथ शहर के विशिष्ट सज्जनों को भी आमंत्रित किया जाना उचित रहेगा। कार्यक्रम में व्यवस्था हेतु विभिन्न कमेटियों के गठन हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में सुरेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। आज के कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ मध्य प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारीयो के साथ-साथ भवन एवं अन्यसन्निर्माण, अल्ट्राटेक सीमेंट माइंस मजदूर संघ, सहित प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उमरिया जिला के कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संयुक्त रूप से जानकारी दिए कि उमरिया जिले के प्रत्येक तहसील एवं मंडलों में तत्काल संगठन का विस्तार करना सुनिश्चित किया गया है 
खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment