उमरिया जिले के नौरोजाबाद अंतर्गत पिनौरा और महुरा विंध्या कॉलोनी में अवैध सट्टा-मटका कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चतुर्वेदी नामक व्यक्ति लंबे समय से इन दोनों क्षेत्रों में सट्टा-मटका का अवैध संचालन कर रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रतिदिन दर्जनों युवा और मजदूर वर्ग इस जाल में फंस रहे हैं, जिससे न सिर्फ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बर्बाद हो रही है बल्कि सामाजिक माहौल भी बिगड़ता जा रहा है।
खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद