अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा’, हिन्दू धर्म के खिलाफ बौद्ध धर्म गुरु ने दिलाई शपथ! VIDEO वायरल

WhatsApp Group Join Now

मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा’, हिन्दू धर्म के खिलाफ बौद्ध धर्म गुरु ने दिलाई शपथ! VIDEO वायरल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाइकोर्ट परिसर में अंबेडकर मूर्ति विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ कि दूसरी ओर हिंदू धर्म त्यागने की शपथ दिलाने से जुड़ा बड़ा मामला सामने आ गया है। ग्वालियर जिले के भितरवार स्थित धाखड खिरिया में तीन दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन में बौद्धचार्य सूरज राही के हिन्दू धर्म त्यागने से जुड़ी शपथ दिलाने का वीडियो आया है। हालांकि कार्यक्रम आयोजक का कहना है कि हिन्दू धर्म त्यागने से जुड़ी शपथ नहीं दिलाई गई है। बल्कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बताई गई 22 प्रतिज्ञाएं दिलाई गई। वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर कोई भी यदि भड़काऊ या गलत जानकारी देता है तो उसके लिए आयोजक जिम्मेदार नहीं है।

दरअसल, भितरवार के धाखड खिरिया में तीन दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति ने किया था। जिसमें शामिल होने बौद्धचार्य सूरज राही आये थे।

इसी कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ का एक 04 मिनिट 24 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बौद्धचार्य सूरज राही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों की भीड़ को हिन्दू धर्म और देवी देवताओं के खिलाफ शपथ दिला रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment