रेडियोग्राफर चंद्रशेखर तिवारी की सेवानिवृत्ति पर अस्पताल प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई
[ शैलेन्द्र जोशी ]
आज जिला अस्पताल में पदस्थ रेडियोग्राफर चंद्रशेखर तिवारी की सेवा सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त चिकित्सालय के स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई देकर सिविल सर्जन डॉ मुकुंद बर्मन ने शाल तथा श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही शासकीय कर्मचारी। संघ ने भी उन्हें साल तथा श्रीफल द्वारा सम्मानित किया साथी डॉक्टर संजय जोशी ने अपने उद्बोधन में श्री तिवारी के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 41 साल की लंबी अवधि तक चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देना इतनी लंबी अवधि की सेवाओं के बाद भी उन्हें आज तक कभी भी किसी प्रकार का नोटिस या सूचना पत्र विभाग द्वारा नहीं दिया गया यह उनकी समर्पित कार्य शैली को दर्शाता है करोना काल के दौरान अपनी जान की भी परवाह न करते हुए जिस प्रकार से श्री तिवारी ने तथा उनके समस्त अधीनस्थ कर्मचारियों ने जिस जज्बे के साथ कार्य किया कलेक्टर पंकज जैन के द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। अपने सेवा कल के दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां अर्जित की तथा मानवता की एक मिसाल प्रस्तुत की सिविल सर्जन डॉ.मुकुंद बर्मन ने
कहा कि सरकार इन्हें सेवा निवृत जरूर कर रही है पर हम चाहेंगे कि यह आगे भी अपने अनुभव से विभाग को अपनी सेवाएं देते रहे अपने जूनियर का मार्गदर्शन करते रहें।हम समय-समय पर उनकी सेवाएं लेते रहेंगे इस अवसर पर उनके साथी कर्मचारी स्टाफ बहुत भावुक हो करआत्मीयता के साथ स्वागत कर स सम्मान अस्पताल से घर तक उन्हें उन्हें भेजा गया। इस दौरान उनके साथी कर्मचारी सिविल सर्जन डॉक्टर बर्मन तथा अनेक डॉक्टर तथा कर्मचारी मौजूद थे। श्री तिवारी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बताया कि सार्वजनिक सेवाओं में बहुत अधिक धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता होती है। बीमार व्यक्ति की मानसिक स्थिति को समझ कर कार्य करना होता है उसके शब्दो पर न जाकर
बाईट सिविल सर्जन डॉ. मुकुंद बर्मन