अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक रोड पर भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत कोतवाली पुलिस की तत्परता, आरोपी कार चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

अनूपपुर। अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास कार की टक्कर से हुई दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अनूपपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनूपपुर से अमरकंटक की ओर जा रही एक कार ने ग्राम बैरीबांध के पास मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक मनेश्वर दास पटेल (26 वर्ष), पिता रामभजन पटेल, निवासी दुलहरा, अनूपपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर टी.आई. अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

पुलिस ने मौके से आरोपी कार चालक रानू प्रसाद पनिका (26 वर्ष), निवासी पटौराटोला, अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटनाग्रस्त टाटा किगर कार क्रमांक MP65C5208 को भी जब्त कर थाना लाया गया है। आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/26 धारा 106(1) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment