ब्रेकिंग सीधी मध्यप्रदेश
अमित पांडेय की रिपोर्ट
चुरहट के पास कोचिटा में भीषण सड़क हादसाः पिता-पुत्र की मौत, पांच लोग घायल
सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोचिटा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग रिश्तेदारी कार्यक्रम से लौटकर रतहरा जा रहे थे
मृतकों की पहचान नरेंद्र पाण्डेय पिता मनमोहन पाण्डेय (45 वर्ष) निवासी रतहरा, जिला रीवा तथा उनके पुत्र विद्याश पाण्डेय उर्फ डिम्पल पाण्डेय (22 वर्ष) निवासी रतहरा, थाना समान, जिला रीवा के रूप में हुई है। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
हादसे में घायल हुए लोगों में किरण पाण्डेय पति नरेंद्र पाण्डेय (42 वर्ष), अमिता तिवारी पति कमलेश तिवारी (50 वर्ष), पुष्पा शर्मा पति रविन्द्र शर्मा (45 वर्ष), शाम तिवारी पति मनोज तिवारी (48 वर्ष) और रविन्द्र शर्मा पिता राममिलन शर्मा (48 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों को चुरहट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रीवा रेफर कर दिया गया है


















