हिंदी पखवाड़े को संयुक्त रूप से मनाया गया
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
आज हिन्दी पख़वाड़े के अवसर पर मॉरो एकेडमी धार एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली के सयुंक्त तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास धार के जिला संयोजक सहायक प्राध्यापक डॉ रवि शंकर शुक्ल के साथ ही मॉरो एकेडमी की प्राचार्य पंकजा पांचाल साथ ही बडी सख्या में ऐकेडमी के शिक्षक एवं छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। न्यास के जिला संयोजक डॉ रवि शंकर शुक्ल ने बताया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं मॉरो एकेडमी के सयुंक्त तत्त्ववधान में हिन्दी से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
देश का नाम ‘भारत’ अभियान को बढ़ाते हुए इस विषय पर चर्चा-परिचर्चा आयोजित करना।
भारत में संपर्क भाषा और विश्वभाषा के रूप में हिंदी की संभावनाओं पर संगोष्ठी / परिसंवाद आदि कार्यक्रम आयोजित करना।
हिंदी ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आलेख प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन।
हिंदी में शुद्ध भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
हिंदी सहित अन्य आठवीं अनुसूची की भारतीय भाषाओं में उच्च शिक्षा/व्यावसायिक शिक्षा / तकनीकी शिक्षा इत्यादि की पुस्तकों
और शोध पत्रों के लेखन और अनुवाद को प्रोत्साहन देने हेतु कार्यशाला का आयोजन।
‘परिवार में संवाद की भाषा; अपनी भाषा बने’ इस हेतु परिवारों में संपर्क अभियान।


















