अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

आईजीएनटीयू अमरकंटक में उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग व एआई कार्यशाला सी-डैक पुणे के विशेषज्ञों की लाइव भागीदारी, शोधार्थियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

WhatsApp Group Join Now

आईजीएनटीयू अमरकंटक में उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग व एआई कार्यशाला

सी-डैक पुणे के विशेषज्ञों की लाइव भागीदारी, शोधार्थियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

अमरकंटक, 28 नवंबर 2025।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर केन्द्रित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सी-डैक पुणे और एचपीसी टेक्नोलॉजीज के सहयोग से स्वामी विवेकानंद प्रशासनिक भवन में मिश्रित-मोड प्रारूप में आयोजित हुआ। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के पीजी छात्र, पीएचडी शोधार्थी और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को HPC वातावरण में समानांतर प्रोग्रामिंग, एआई मॉडल प्रशिक्षण तथा चैटबॉट विकास की उन्नत समझ प्रदान करना था। सी-डैक पुणे के विशेषज्ञों ने लाइव माध्यम से जुड़कर बहु-विषयक अनुप्रयोगों में सुपरकंप्यूटिंग संसाधनों के उपयोग पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन केंद्र तथा कंप्यूटर विज्ञान विभाग, आईजीएनटीयू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला का सफल समन्वय डॉ. नारायण पी. भोसले ने किया। आयोजन टीम में प्रो. नीरज कुमार राठौर, प्रो. विकास कुमार सिंह, डॉ. सुदेश कुमार और डॉ. सुहेल ए. खान शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इसे तकनीकी ज्ञानवर्धन और भविष्य के अनुसंधानों के लिए अत्यंत उपयोगी कदम बताया

Leave a Comment