अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चिरमिरी में पावन नगर कीर्तन का भव्य आयोजन  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हुए शामिल

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

एमसीबी/चिरमिरी। चिरमिरी नगर में सिख समाज द्वारा पावन नगर कीर्तन का भव्य, श्रद्धामय और अनुशासित आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और नगर कीर्तन में सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण के साक्षी बने।

नगर कीर्तन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिख धर्म के पूजनीय पंच प्यारे को माला पहनाकर सादर प्रणाम किया तथा उनका आत्मीय स्वागत किया। नगर कीर्तन की दिव्य शोभा, गुरबाणी पाठ, कीर्तन और संगत की गहन आस्था ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने चिरमिरी के डोमनहिल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेकते हुए वाहेगुरु से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की अरदास की। उन्होंने कहा कि सिख समाज द्वारा आयोजित ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

जानकारी के अनुसार पावन नगर कीर्तन बड़ा बाजार, डोमनहिल, हल्दीबाड़ी होते हुए गोदरीपारा स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिख समाज के गणमान्यजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगत एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment