अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बड़ी सौगात  छीपछिपि को मिला नया हाई स्कूल भवन अब शिक्षा की राह होगी और आसान

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छीपछिपि में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। ग्राम पंचायत में नव निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के ग्राम पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत सदस्य भगत बाबू, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नव निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया। नये भवन के निर्माण से छीपछिपि सहित आसपास के ग्रामों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की बुनियाद है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नये हाईस्कूल भवन से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर मंत्री ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बिना बजट के केवल शिलान्यास किये गये और अधिकांश विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है जहां विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सरकार द्वारा दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं के लिये आभार व्यक्त किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment