अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

आधे घंटे तक सड़क पर खड़े होकर कर्मचारियों की बातें सुनते रहे स्वास्थ्य मंत्री

WhatsApp Group Join Now

आधे घंटे तक सड़क पर खड़े होकर कर्मचारियों की बातें सुनते रहे स्वास्थ्य मंत्री

 

धरना स्थल पर पहुंचे श्याम बिहारी जायसवाल

 

एनएचएम कर्मचारियों को रायपुर में बैठक का दिया भरोसा

 

मनेन्द्रगढ़। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल और दस सूत्रीय मांगों के बीच रविवार को जिले में अनोखा नज़ारा देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक कार्यक्रम से लौटते समय सिविल लाइन रोड पर धरना स्थल पर रुके और कर्मचारियों से सीधी मुलाकात की। मंत्री लगभग आधे घंटे तक सड़क पर खड़े रहे और कर्मचारियों की समस्याएं और मांगें विस्तार से सुनीं। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी भी मौजूद रहे।

धरना स्थल पर पहले से मौजूद कर्मचारियों को जैसे ही मंत्री के आने की जानकारी मिली वे हाथों में तिरंगा लेकर स्वागत के लिए खड़े हो गए। मंत्री ने करीब 30 मिनट तक कर्मचारियों की बातें सुनीं और बताया कि उनकी अधिकांश मांगों पर विभाग ने कार्यवाही की है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को रायपुर में इस संबंध में बड़ी बैठक होगी जिसमें लंबित मुद्दों पर निर्णय लिया जायेगा।

धरना दे रहे कर्मचारियों ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर है और जल्द ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। धरना स्थल पर मंत्री के पहुंचने से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। जिलेभर से आए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

*नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर प्रतिक्रिया*

 

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं को कुछ भी कह सकते हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य होते हैं। जायसवाल ने कहा कि महंत जी वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कुछ कहा है तो उसका कोई न कोई संदर्भ होगा। कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयान नये नहीं हैं।

Leave a Comment