अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व मधुमेह दिवस पर हेल्थ कैंप आयोजित

WhatsApp Group Join Now

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व मधुमेह दिवस पर हेल्थ कैंप 

280 कर्मचारियों की हुई शुगर व बीपी जांच

 

अनूपपुर। विश्व मधुमेह दिवस 2025 पर एसईसीएल मुख्यालय में मेडिकल विभाग द्वारा शुगर डिटेक्शन कैंप, जागरूकता सत्र एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/ऑपरेशन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमित जांच और मधुमेह की रोकथाम के लिए जागरूक रहने की अपील की।

 

शिविर में 280 कर्मचारियों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जांच की गई।

कार्यक्रम सीएमएस डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मेडिकल टीम में डॉ. अरिहंत जैन, डॉ. संजीवनी पाणिग्रही, डॉ. अपूर्व शर्मा, डॉ. विक्रम रेड्डी एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे

 

एसईसीएल ने भविष्य में भी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य-संबंधी कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment