अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

करणी सेना की बैठक में हरदा आंदोलन और जन क्रांति न्याय यात्रा पर हुई चर्चा

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

खरगोन जिले के बिस्टान क्षेत्र के बन्हैर में रविवार को करणी सेना नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें हरदा में करनी सैनिकों व सर्व समाज पर हुए लाठी चार्ज के विरोध और आगामी जन आंदोलनों की तैयारीयों को लेकर बैठक में लंबी चर्चा चली। इस दौरान बैठक में करणी सेना नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें पदाधिकारीयों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। लोकेंद्र सिंह पवार तहसील मंत्री, नरेंद्र ठाकुर तहसील सह मंत्री, राहुल कछवाहे नगर अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह कछवाहे तहसील महासचिव और रजत पवार सहित अन्य पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इसके बाद आंदोलन पर रणनीति बनी। बैठक में 8 दिसंबर को खरगोन में होने वाली जन क्रांति न्याय यात्रा और 21 दिसंबर के जन क्रांति न्याय आंदोलन के लिए व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। करणी सेना जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सनावद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की अगुवाई में दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई है। समाज के मौजूदा मुद्दों आंदोलन के रोड मैप और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी विस्तृत मंथन हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट के साथ आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व समाज उपस्थित रहा।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment