अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शादी की खुशियां मातम में बदली: महाराष्ट्र से दुल्हन को लेने आ रही बस पलटी, 1 महिला की मौत, 20 लोग घायल

WhatsApp Group Join Now

शादी की खुशियां मातम में बदली: महाराष्ट्र से दुल्हन को लेने आ रही बस पलटी, 1 महिला की मौत, 20 लोग घायल

पांढुर्णा। शहर में एक दर्दनाक हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। महाराष्ट्र के वरुड से दुल्हन को ससुराल लेने आ रहा परिवार की बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे तिगांव-मारुड़ के बीच स्थित एक अंधे मोड़ पर मिनी बस पलट गई। बस में सवार 40 में से 20 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक महिला ने इलाज के दौरान पांढुर्णा सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। महिला और बच्चों सहित करीब 15 घायलों को तुरंत पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह परिवार वरुड, महाराष्ट्र का निवासी और विवाह समारोह के लिए पांढुर्णा आया हुआ था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग मिनी बस और पिक-अप वाहनों में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अंधे मोड़ पर बस पलट गई और पीछे से आ रही पिक-अप भी हादसे का शिकार हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य त्वरित रूप से किया गया।। हादसे से शादी की खुशिया गम में बदल गई।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment