अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बरबसपुर का हलफली मोड़ बना ‘ब्लैक स्पॉट’

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

तेज रफ्तार बाइक हादसे में दो युवकों की मौत

एमसीबी। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हलफली पुल मोड़ के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे ने फिर दो परिवारों से उनके चिराग छीन लिये। तेज रफ्तार पल्सर बाइक अचानक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और पुल की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान झगराखाण्ड निवासी 19 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू और ग्राम लालपुर निवासी 18 वर्षीय राहुल सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक पुताई पुट्टी का काम करके घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जैसे ही वे हलफली मोड़ पर पहुंचे तो तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो बैठे और दुर्घटना का शिकार हो गये।

राहगीरों की सूचना पर नागपुर चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक भी हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हलफली मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं और यह स्थान अब ब्लैक स्पॉट में बदल गया है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी संकेत और स्पीड कंट्रोल के उपाय तत्काल किये जायें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment