अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सोनहत क्षेत्र के कद्दावर नेता गुलाब चौधरी बने कांग्रेस के एसआईआर ब्लॉक प्रभारी

WhatsApp Group Join Now

सोनहत क्षेत्र के कद्दावर नेता गुलाब चौधरी बने कांग्रेस के एसआईआर ब्लॉक प्रभारी

कोरिया। सोनहत क्षेत्र के वरिष्ठ,कद्दावर कांग्रेस नेता गुलाब चंद चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा एसआईआर से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए ब्लॉक सोनहत का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

श्री चौधरी कांग्रेस के श्रेष्ठ नेताओं में से एक है,जिनकी मजबूत छवि क्षेत्र में रहती है,वे सोनहत क्षेत्र के राष्ट्रवादी विचारधारा के चाणक्य माने जाने जाते हैं।

 

गुलाब चौधरी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के साथ एसआईआर से जुड़े कार्यों के संचालन हेतु ब्लॉक प्रभारी सोनहत का दायित्व संभालेंगे। अपने क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष मंडल एवं सेक्टर कमेटियों तथा बीएलओ के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए निर्वाचन नामावलियों का विशेष ग्रहण एवं पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment