खेल भावना पर भारी लापरवाही — चयन मैदान बना गंदगी का अड्डा, खिलाड़ियों का विरोध तेज
जमुना कोयला।जमुना कोतमा क्षेत्र में वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, किंतु चयन मैदान की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है पूरे मैदान में शराब की बोतलें, डिस्पोज़ल, गाजर घास और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। खिलाड़ियों के अनुसार इस संबंध में सिविल विभाग को कई बार फोन के माध्यम से सूचित किया गया, परंतु विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की
खिलाड़ियों एवं प्रतिनिधियों ने इस लापरवाही के विरोध में एस.ओ. सिविल के समक्ष विरोध दर्ज कराया और ए.पी.एम. को भी दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया
खिलाड़ियों का कहना है कि ऐसी स्थिति न केवल खेल भावना को ठेस पहुंचा रही है बल्कि पूरे जमुना कोतमा क्षेत्र की साख पर भी कलंक लगा रही है
एच.एम.एस. के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ल ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की चोट या हानि होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उन्होंने महाप्रबंधक से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।


















