अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

किराना व्यापारी संघ ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन वरिष्ठ व्यपारीयो व पत्रकारों का किया सम्मान

WhatsApp Group Join Now

किराना व्यापारी संघ ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

वरिष्ठ व्यपारीयो व पत्रकारों का किया सम्मान

 

आगर मालवा/प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी किराना व्यापारी संघ ने बुधवार रात को जैन ओसवाल भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्यों व पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ किराना व्यपारी प्रेमचंद जैन ने की मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पारस जैन और अध्यक्ष महेश डूंगरवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महालक्ष्मी जी की पूजा और दीप प्रज्वलित कर की गई।

समस्त व्यापारी संघ के अध्यक्ष का व्यापारी संघ द्वारा जयमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कैलाश जैन सहित वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान किया गया। साथ ही नगर की प्रतिभा किराना व्यापारी संघ के सदस्य युगल मित्तल की बेटी छवि जो सीए बनी जहा छवि के पिता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय,नपा अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल,ओम गोयल, रामेश्वर सोनगरा, पंकज जैन, विमल जैन, कमल जैन, सहित व्यापारीगण मौजूद रहे।

अतिथियों ने किराना व्यापार से संबंधित विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा ने किया और आभार शरद मालानी ने माना।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment