अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

माँ ज्वाला खेल मैदान में ‘न्यू जोन इंडिया कप’ का शानदार आग़ाज़, 16 टीमों की दमदार भिड़ंत से गूंजा कोलमी

WhatsApp Group Join Now

माँ ज्वाला खेल मैदान में ‘न्यू जोन इंडिया कप’ का शानदार आग़ाज़, 16 टीमों की दमदार भिड़ंत से गूंजा कोलमी

अनूपपुर। ग्राम कोलमी स्थित माँ ज्वाला खेल मैदान में आज न्यू जोन इंडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। ग्रामीण स्तरीय इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 16 टीमों की सहभागिता से पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मैदान पर खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम नजर आया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में धुरवासिन और फुंगा की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांच से भरपूर मुकाबले में धुरवासिन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की यादगार शुरुआत की। इसके बाद दैखल एवं चांदपुर के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले ने भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर की ओर से आकाश, ब्रिगेडियर चरणवीर, ओम प्रकाश नैनवाल, कपिल, अभिरूप एवं प्रदीप विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

कंपनी अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि न्यू जोन इंडिया खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक व सामुदायिक अभियानों को निरंतर समर्थन देती आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनके शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होते हैं, साथ ही टीम स्पिरिट, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को भी मजबूत करते हैं।

आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले और अधिक रोमांचक होंगे, जबकि फाइनल मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को नशे व भटकाव से दूर रखकर खेलों से जोड़ते हैं।

न्यू जोन इंडिया कप, कोलमी में पंजीकृत 16 टीमें:
पसला राइडर्स, 11 क्योटार, धनकुट्टा, दैखल, चांदपुर, कोलमी, अंधियारखोह क्रिकेट टीम, धनगावां–11, डीटी–11, छिल्पा आदिवासी–11 (रक्षा), एसीसी फुंगा, स्टार–11, धुरवासिन, देवगावां–11, पयारी स्टार्स।

ग्रामीणों ने आशा जताई कि भविष्य में भी माँ ज्वाला खेल मैदान, कोलमी में ऐसे खेल आयोजनों की निरंतरता बनी रहेगी और न्यू जोन इंडिया जैसे सहयोगी संस्थानों का समर्थन लगातार मिलता रहेगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment