प्राचीन शिव मंदिर गंगलेश्वर महाराज का निकला भव्य शिव डोला
जाने नगर की जनता के हाल
खरगोन जिले के कसरावद में सावन के आखिरी सोमवार पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर एक अलग छटा बिखरता नजर आता है श्री गंगलेश्वर महादेव मंदिर का भव्य शिव डोला समिति द्वारा कसरावद में निकाला गया। शिव डोले के साथ भव्य झांकियां अपना अलग ही रूप निखारते हुए दिख रही थी। आदिवासी अंचल के आदिवासियों भाइयों द्वारा भी अपनी वेशभूषा में पारंपरिक आदिवासी नृत्य कर डोले के आगे आगे चल रहा था। ढोल ताशा एवं डीजे से पूरा शहर शिवमई हो गया था। डीजे एवं ढोल ताशो पर शिव भक्त अपना नित्य करते हुए दिख रहे। थे शिव भक्तों द्वारा कसरावद क्षेत्र की बाहर के आने वाले लोगों के लिये शरबत नाश्ते एवं फल आहार स्टॉल लगाए गए थे जहां शिव आराधना में एनर्जी बरकरार रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा स्वागत के पंडाल राजनीतिक संगठन समाजसेवी एवं मुस्लिम समाज द्वारा लगाए गए थे। मंडलेश्वर रोड बड़ी माता से शिव डोले की शुरुआत हुई हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जहां से बड़े बस स्टैंड छोटा नाका कुशवाहा मोहल्ला यादव मोहल्ला पाटीदार मोहल्ला राम मंदिर होते हुए शनि चौपाटी से विजय स्तंभ पर शिव डोले का समापन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शानदार झांकियां का प्रदर्शन करने वालों एवं समिति अध्यक्ष को सील्ड प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया इस शिव डोले में अप्रिय घटना एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन में अपनी नजर चप्पे चप्पे पर बनेये हुए था।
बाइट – धर्मराज मीणा एसपी खरगोन

















