एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर दिन शनिवार 10 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मनेन्द्रगढ़ द्वारा काली मंदिर, बस स्टैंड परिसर में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर ॐ नमः शिवाय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के भाव को जन-जन तक पहुंचाना रहा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर मंत्रोच्चार, भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, मंडल महामंत्री महेंद्र पाल सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, मंडल उपाध्यक्ष जयंतीलाल यादव, गुरजीत सिंह खनूजा, राजकुमार गुप्ता, मंडल मंत्री दिनेश गुप्ता, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी ऋषभ सोनी, पार्षद श्रीमती सुशीला सिंह, पार्षद ओमप्रकाश जायसवाल, जिला सदस्य श्रीमती जया कर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर देश, प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम अनुशासन, मर्यादा और गरिमा के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन ना केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि संगठनात्मक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाला भी सिद्ध हुआ।


















