अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

IGNTU में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम—मुख्य वक्ता प्रो. विजय वर्मा बोले, “संविधान सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली माध्यम” प्रो. भूमि नाथ त्रिपाठी ने कहा—संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा, पालन हर नागरिक का कर्तव्य

WhatsApp Group Join Now

IGNTU में संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम—मुख्य वक्ता प्रो. विजय वर्मा बोले, “संविधान सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली माध्यम”

प्रो. भूमि नाथ त्रिपाठी ने कहा—संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा, पालन हर नागरिक का कर्तव्य

 

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आंबेडकर चेयर तथा राजनीति विज्ञान एवं मानव अधिकार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसके बाद आंबेडकर चेयर के चेयरपर्सन प्रो. तन्मय कुमार घोरई ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया

 

मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज के प्रो. विजय कुमार वर्मा ने डॉ. आंबेडकर के संवैधानिक दृष्टिकोण, सामाजिक समानता और न्याय के मूल्यों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान शासन का दस्तावेज भर नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का शक्तिशाली साधन है

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. भूमि नाथ त्रिपाठी ने की। उन्होंने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि इसकी रक्षा और पालन हर नागरिक का नैतिक दायित्व है विभागाध्यक्ष प्रो. एन. सुरजीत कुमार ने संविधान दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला

 

कार्यक्रम का संचालन आदित्य और सुनिधि ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उदय सिंह राजपूत ने प्रस्तुत किया। आयोजन में डॉ. अनिल कुमार, डी. एन. चौबे, राहुल यादव सहित कई प्रोफेसर, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment