अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

स्व. शैलेन्द्र सिंह (टुन्ना) की स्मृति में SDPL क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

WhatsApp Group Join Now

स्व. शैलेन्द्र सिंह (टुन्ना) की स्मृति में SDPL क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

जमुना कोतमा
नगर के वार्ड क्रमांक 13 संतोषी दफाई मालूमाड़ा में स्वर्गीय शैलेन्द्र सिंह (टुन्ना) की पुण्य स्मृति में SDPL क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 12 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से होगा

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 6 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

टूर्नामेंट में प्रथम विजेता टीम को ₹31,000, उपविजेता को ₹15,000, जबकि मैन ऑफ द सीरीज को ₹3,100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में हैट्रिक 6 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को ₹100 का विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू रहेगा तथा अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
प्रवेश शुल्क के रूप में बेस्ट बॉलर – ₹1100 और बेस्ट बैट्समैन – ₹1100 निर्धारित किया गया है

इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है संपर्क सूत्र:
7400662097, 9691846122, 7909657039

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment