लोकेशन महेश्वर,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
राज्यसभा सांसद डॉ. सोलंकी और विधायक मेव ने किया विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
महेश्वर । युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेल के माध्यम से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के पुनीत लक्ष्य के साथ ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का विकासखण्ड स्तरीय भव्य शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, विधायक राजकुमार मेव, भाजपा जिला अध्यक्ष नंन्दा ब्रहामने के गरिमामय आतिथ्य में हुए इस शुभारंभ समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण छाया रहा। भाजपा नेताओं में खेल मंत्री विश्वास सारंग,भाजपा जिला अध्यक्ष नंन्दा ब्रहामने, खेल प्रभारी लक्ष्मण काग, महेश्वर जनपद अध्यक्ष अशोक डावर प्रमुख रूप से शामिल थे।
प्रशासनिक में एसडीएम पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार कैलाश सस्तिया, जनपद सीईओ रीना चौहान, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामलाल चौहान, खेल ब्लॉक समन्वयक अनीता हिरवे सहित समस्त खंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर आयोजन की महत्ता को दर्शाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण में देशभक्ति और अध्यात्म का संचार किया।
इसके पश्चात मां शबरी कन्या शिक्षा परिसर, महेश्वर की छात्राओं ने एक मनमोहक स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का सत्कार किया। स्वागत-सत्कार के बाद बालिकाओं ने आदिवासी लोकगीत पर आधारित ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने स्थानीय संस्कृति की झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस खेल महाकुंभ के प्रति युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। समारोह में हज़ारों की संख्या में बालक और बालिकाएं उपस्थित है ।
बाइट – खरगोन जिला प्रभारी एवं खेल मंत्री विश्वास सारं


















