अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संघ के शताब्दी वर्ष पर बाल स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन

WhatsApp Group Join Now

संघ के शताब्दी वर्ष पर बाल स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन

 

डबरा। डबरा नगर में बुधवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बाल स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के प्रमुख मार्गों पर निकले इस भव्य पथ संचलन ने जहां जनमानस का ध्यान आकर्षित किया, वहीं बच्चों के उत्साह और अनुशासन ने लोगों के मन में गर्व की भावना भी जागृत की।

यह पथ संचलन परशुराम चौराहा स्थित स्वयंवर लॉज से आरंभ हुआ, जो सुभाषगंज, सराफा बाजार और स्टेशन रोड से होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः स्वयंवर लॉज पर आकर सम्पन्न हुआ।

इस दौरान छोटे-छोटे बाल स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए चल रहे थे, जबकि ढोल-नगाड़ों की ताल पर उद्घोष करती हुई टोली पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

पथ संचलन के मार्ग में नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी स्वागत कर संघ के इस आयोजन की सराहना की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम नगर में राष्ट्रीय भावना और संगठनात्मक अनुशासन का सजीव उदाहरण बन गया।

 

भरत रावत,  संवाददाता, डबरा

दिनांक: 05 नवम्बर 2025

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment