मोदी आई केयर एवं प्रसूति चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ, अब डबरा में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
संवाददाता, भरत रावत
नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मोदी आई केयर एवं मोदी प्रसूति चिकित्सालय का शनिवार को भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। शुभारंभ का कार्यक्रम परम पूज्य श्री श्री 1008 अनिरुद्ध वन महाराज (धूमेश्वर धाम, पवायि, भितरवार) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध संत छोटू साईं महाराज भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, डबरा विधायक सुरेश राजे, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अस्पताल में ग्वालियर, बेंगलुरु और चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त युवा नेत्र रोग विशेषज्ञ की मौजूदगी में आंखों के हर प्रकार के ऑपरेशन और रोगों का इलाज किया जाएगा। वहीं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रमा मोदी के नेतृत्व में प्रसूति सेवाएं संचालित होंगी।
अस्पताल संचालक ने बताया कि अब नेत्र एवं प्रसूति रोगों के इलाज के लिए मरीजों को ग्वालियर, भोपाल, इंदौर या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मोदी आई केयर एवं प्रसूति चिकित्सालय अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ डबरा और आसपास के लोगों को समर्पित सेवा देगा।


















