अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सीमा सुरक्षा बल अकादमी में सहायक कमांडेंट (विभागीय भर्ती) क्रमांक-15 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन संपन्न

WhatsApp Group Join Now

 सीमा सुरक्षा बल अकादमी में सहायक कमांडेंट (विभागीय भर्ती) क्रमांक-15 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन संपन्न

/ संवाददाता / डबरा / भरत रावत/ दिनांक, 11.10.2025

BSF अकाद‌मी टेकनपुर में आज सहायक कमांडेंट (विभागीय भर्ती) कोर्स क्रमांक-15 की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन हुआ। इस बैच में कुल 29 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल थे, जिनमें 2 महिला अधिकारी भी थीं। इन अधिकारियों ने BSF अकादमी के परेड ग्राउंड से अपने 28 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक पूर्ण किया, इस अवसर पर परेड की समीक्षा डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस, एडीजी एवं निदेशक, BSF अकाद‌मी ने की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा, राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली। इस गौरवपूर्ण अवसर पर BSF और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे है।

वीओ-: वही पर बतादे की प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रशिक्षण ब्रजेश कुमार, आईजी, संयुक्त निदेशक/मुख्य प्रशिक्षक, BSF अकादमी, उमेद सिंह, आईजी/कमांडर, COT BSF अकादमी; नारायण चंद, डीआईजी/वरिष्ठ प्रशिक्षक, COT BSF अकादमी; जसबीर सिंह, डीआईजी, COT; और मनमोहन सिंह रंधावा, 2IC/वरिष्ठ उप निदेशक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। प्रशिक्षण में शारीरिक क्षमता, ड्रिल, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, बिना हथियार लड़ने की कला, कानून एवं मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन, सीमा प्रबंधन, आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने की रणनीतियाँ शामिल थी। साथ ही, प्रशिक्षुओं को वाहन चलाना, कंप्यूटर प्रशिक्षण, तैराकी और घुड़सवारी जैसी आधुनिक और व्यावहारिक क्षमताओं में भी प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण की विशेषता पहली बार ड्रोन सचालन में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करना रही है।

बाइट-: डॉ. शमशेर सिंह, / आईपीएस, एडीजी एवं निदेशक, BSF अकाद‌मी टेकनपुर।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment