ग्राम नगुला से बुजुर्ग दंपत्ति लापता, जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपये इनाम

---Advertisement---

ग्राम नगुला से बुजुर्ग दंपत्ति लापता, जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपये इनाम

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़। जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम नगुला, पोस्ट ऊफरी कला, थाना राजेंद्रग्राम से एक बुजुर्ग दंपत्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं परिजनों द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही है और जानकारी देने वाले को 21 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार भादरू सिंह (उम्र लगभग 85 वर्ष), पिता स्वर्गीय बुद्धू सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती अमृत बाई (उम्र लगभग 70 वर्ष) दिनांक 04 मार्च 2026 को सुबह लगभग 7 बजे अपने घर ग्राम नगुला से पैदल निकले थे दोनों अपने साथ कपड़ों से भरा एक बैग भी लेकर गए थे

बताया गया है कि सुबह करीब 11 बजे के आसपास दोनों लेंदहरा स्थित बंगाली क्लीनिक पहुंचे, जहां उन्होंने अपना कपड़ों से भरा बैग क्लीनिक में रख दिया और इसके बाद कहीं चले गए इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है

घटना के बाद से परिजन एवं ग्रामीण लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं बुजुर्ग दंपत्ति के अचानक लापता होने से परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं और क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं

परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बुजुर्ग दंपत्ति के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल संपर्क कर सूचना दें जानकारी देने वाले व्यक्ति को 21,000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा

सूचना के लिए संपर्क करें – मोबाइल नंबर: 79876 47997, 9575878274।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment