अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

15 नवंबर को अंबिकापुर में निकलेगी ‘ग्राम अधिकार रैली’ — सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस ने रखीं 10 प्रमुख मांगें

WhatsApp Group Join Now

15 नवंबर को अंबिकापुर में निकलेगी ‘ग्राम अधिकार रैली’ — सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस ने रखीं 10 प्रमुख मांगें

 

अंबिकापुर। सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस द्वारा ग्रामीण न्याय और सामाजिक अधिकारों को लेकर 15 नवंबर को ‘ग्राम अधिकार रैली’ का आयोजन किया जा रहा है रैली मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न होगी

 

इस दौरान फोरम फॉर फास्ट जस्टिस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होंगे संगठन ने शासन से 10 प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें

ग्राम न्यायालय अधिनियम 2009 का पालन कर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना, न्यायाधीशों के रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति, सरपंच व पंचों का वेतन बढ़ाने, महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पंचायत सचिवों का संविलियन, मनरेगा मजदूरी में 50% वृद्धि और पहाड़ी कोरवा जाति के उत्थान हेतु जाति सुधार पत्र बनाना शामिल है

 

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि तीन माह में मांगें पूरी नहीं की गईं, तो अंबिकापुर से रायपुर तक पद यात्रा की जाएगी

 

रैली के संयोजक महेन्द्र सिंह टुटेजा ने बताया कि यह आंदोलन ग्रामीण न्याय व्यवस्था को सशक्त करने और पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment