अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन समस्याओं के निवारण हेतु सुशासन शिविरों का होगा आयोजन

WhatsApp Group Join Now

सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन समस्याओं के निवारण हेतु सुशासन शिविरों का होगा आयोजन

 

अनूपपुर 11 दिसम्बर 2025/ भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुक्रम में जिले में सुशासन सप्ताह 2025 (19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025) के तहत प्रशासन ग्राम की ओर कैंपों का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत वेंकटनगर में 17 दिसम्बर 2025 को, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत करपा में 23 दिसम्बर 2025 को तथा तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत कोठी में 24 दिसम्बर 2025 को जन समस्याओं के निवारण के लिए सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सुशासन शिविर के समुचित क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त शिविर में जिला स्तर से ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में जन समस्या रजिस्टर एवं राजस्व प्रकरण रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सुशासन शिविर से सम्बद्ध ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी सुबह 9ः00 बजे संबंधित पंचायत मुख्यालय पर दस्तक देकर जन समस्या रजिस्टर में आवेदन प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात् अपरान्ह 1ः30 बजे तक सभी सम्बद्ध ग्रामों के सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, राशन विक्रेता, एएनएम एवं अन्य विभागों के पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

समस्त जिला अधिकारी अपने ब्लॉक अधिकारियों एवं संबंधित पंचायतों के प्रभारी के साथ अपरान्ह 1ः30 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचकर रजिस्टर में प्राप्त आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। शिविर में संबंधित क्षेत्र के ग्रामों के ग्रामीणों से जन समस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment