अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एमसीबी में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये मिली सौगात कोरिया कालरी और जरौंधा में खुलेंगे नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रत्येक के लिये 12 पद स्वीकृत

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

एमसीबी। जिले की जनता के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर एमसीबी जिले के नगर निगम चिरमिरी अंतर्गत कोरिया कालरी और खड़गवाँ जनपद की ग्राम पंचायत जरौंधा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किये जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पदों की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।

वित्तीय वर्ष 2024–25 के मुख्य बजट प्रावधान के तहत की गई घोषणा के अनुसार दोनों स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई थी। अब आदेश जारी होने के साथ ही प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के लिये 12-12 पद मंजूर किये गये हैं। स्वीकृत पदों में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड–2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तीन स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड–3, एक वार्ड बॉय तथा दो आया के पद शामिल हैं।

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिये क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा समय पर उपचार संभव हो सकेगा। नये स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment