धड़ल्ले से हो रही है गांजे की खेती: तस्करी के इरादे से खेत में फसलों के बीच लगाया गया था गांजा, पुलिस ने जब्त किए पेड़
जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर मादक पदार्थों का गढ़ बनता जा रहा है। शहर में बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ती ही जा रही है। तस्कर इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर है नहीं कानून का खौफ। ताजा मामला जबलपुर के पनागर थाना इलाके के ग्राम झुरझुरु का है। जहां फसलों के बीच गांजे की खेती की जा रही थी। शिकायत के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि फसलों के बीचों बीच गांजे के पेड़ बड़े हो चुके थे। पूछताछ में पता चला है कि , ये पेड़ गांजे की तस्करी के इरादे से उगाए जा रहे थे।
पूछताछ करने पर पता चला कि झुरझुरु गांव में ही रहने वाला श्री राम गोंड पिछले लंबे समय से गांजे की खेती कर रहा था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजे के पौधों को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि श्री राम गोंड गांजे की खेती कब से कर रहा था और उसके द्वारा नशे के किन सौदागरों को गांजे की सप्लाई की जा रही थी।