राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में जिले के चार विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने दी शुभकामनाएं
अनूपपुर 1 फरवरी 2025/ राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन में शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विषय पर आधारित प्रदर्शनी जन शिक्षा केंद्र, ब्लॉक, जिला, संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन चरण बद्ध तरीके से आयोजित किया गया।
राज्य स्तर के 20 पुरस्कारो मे शहडोल संभाग ने पांच स्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिनमें से चार पुरस्कार अनूपपुर जिले को प्राप्त हुए डीपीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान, पर्यावरण प्रदर्शनी 2025 में अनूपपुर जिले से 12 विद्यार्थियों ने सहभागिता की जिनमे माध्यमिक शाला चंदवार विकासखंड जैतहरी की सीमा सिंह ने भूगोल मॉडल में द्वितीय स्थान, माध्यमिक शाला बरबसपुर की टीम ने लघु नाटिका में तृतीय स्थान, पर्यावरण मॉडल में हायर सेकेंडरी स्कूल पोडकी विकासखंड पुष्पराजगढ़ में दूसरा स्थान माध्यमिक शाला छुलहा की सुलोचना चौधरी ने एकल गीत में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में उपलब्धि हासिल करने वाले चारों विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।