अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जंगल में रेत खनन करते वन विभाग ने जप्त किया ट्रैक्टर,चालक एवं मजदूर हुए फरार*

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर/5 जनवरी/शशिधर अग्रवाल/जैतहरी वन परिक्षेत्र के गढ़ियाटोला बीट के जंगल में रविवार को जंगल के अंदर नाला से रेत खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ कर जप्त किया इस दौरान ट्रैक्टर चालक एवं मजदूर फरार हो गए।

 

इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा ने बताया गया कि रविवार की दोपहर वन परिक्षेत्र जैतहरी के गढ़ियाटोला बीट अंतर्गत के कक्ष क्रमांक आर,एफ,322 खोरीबाबा जंगल के पास नाला से कुछ मजदूरों द्वारा फावड़ा तसला से अवैधानिक तरह से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे जाने की सूचना मुखविर से मिलने पर जंगल गस्त कर रहे परिक्षेत्र सहायक वेंकटनगर संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं गढ़ियाटोला वनरक्षक नारेंद्र कुमार पटेल को मिलने पर वन कर्मचारी सुरक्षाश्रमिकों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा गया कि कुछ मजदूर जंगल के अन्दर नाला से फावड़ा से रेत खोद कर तसला में भर कर ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे वन कर्मचारियों को देखते ही मजदूर एवं ट्रैक्टर चालक स्थल से भाग गए इस दौरान वन विभाग की टीम द्वारा रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली एवं स्थल पर पड़े फावड़ा एवं तसला को जप्त कर वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली को को परिक्षेत्र सहायक वेंकटनगर परिसर में ला कर रखा गया वन विभाग की टीम द्वारा ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक की तलाश की जा रही है।

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment