अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

12 दिनों से धनगवां के जंगल में ठहरे तीन हाथी,वन विभाग कर रहा निगरानी

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर/04 जनवरी/शशिधर अग्रवाल/विगत 12 दिनों से तीन हाथियों का समूह वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी के धनगवां वन बीट के जंगल में निरंतर विचरण कर रहे हैं विगत चार दिनों से हाथियों का समूह रात के समय भी जंगल से बाहर नहीं निकल रहे हैं वन विभाग का गस्ती दल हाथियों के विचरण पर नजर बनाए रखते हुए ग्रामीण जनों को जंगल नहीं जाने,जंगल से लगे पगडंडी रास्तों से शाम होने के बाद नहीं चलने,हाथियों के विचरण कि किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर वन विभाग को दिए जाने,सचेत एवं सतर्क रहने की हिदायत दी है तीनों हाथी धनगवां बीट से लगे कुसुमहाई के पालाडोल,पटौरा,चोई के भलुवान टोला घर,गोढाटोला कुकुरगोंड़ा के बड़का टोला,सरईहा एवं अन्य टोला मोहल्ला की सीमा में लगे जंगल के अंदर ठहरे हुए हैं आसपास के ग्रामीणों को जो लकड़ी लेने या अन्य कार्यों से जंगल या अपने खेतों में जाते हैं उन्हें हाथियों के ठहरने,घूमते रहने की तथा पेड़ पौधों को तोड़कर खाने की आहट मिलती है वन विभाग द्वारा वन मंडल स्तर एवं वन परिक्षेत्र जैतहरी स्तर पर दो अलग-अलग गश्ती दल तैयार किया गया है जो ग्रामीणों के साथ हाथियों के विचरण पर नजर रख रहे हैं वही हाथियों के निरंतर धनगवां बीट के जंगल में ठहरे होने के कारण आसपास के अनेको ग्रामो के ग्रामीणों हाथियों के डर से रात-रात भर जाकर रात बिता रहे हैं हाथियों का समूह देर शाम से देर रात होते ही किसी भी समय किसी भी मोहल्ले में प्रवेश कर जाने की संभावना बनी रहती है, वही कुछ ग्रामीण पेड़ में सामान एवं खाट रख कर एवं पुलिया के नीचे अस्थाई तौर पर रहे हैं।

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment