अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अपराध और नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस का पैदल मार्च, कोतमा में एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

जमुना कोतमा

कोतमा अनुविभाग क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध, नशे एवं अवैध गतिविधियों के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा पैदल यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। यह पदयात्रा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में भालूमाड़ा मजदूर चौक से प्रारंभ होकर एसडीओपी कार्यालय कोतमा तक पहुँची, जहाँ अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को ज्ञापन सौंपा गया

 

पदयात्रा के दौरान अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री, रेत चोरी, अवैध उत्खनन, सट्टा, गांजा तस्करी, गौ-तस्करी, चोरी, बलात्कार एवं हत्या जैसी घटनाओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। ज्ञापन के माध्यम से मानवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि कोतमा अनुभाग क्षेत्र में अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिक, महिलाएं एवं युवा स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कई मामलों में केवल औपचारिक कार्यवाही कर अपराधियों के हौसले बढ़ाए जा रहे हैं

 

युवा कांग्रेस ने मांग की कि अवैध शराब, नशा, सट्टा, दलाली, अवैध उत्खनन, रेत चोरी, गांजा एवं गौ-तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त एवं ठोस कार्यवाही की जाए। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए

 

अंत में चेतावनी देते हुए मानवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो युवा कांग्रेस को जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी

 

इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कोतमा नदीम अशरफी, संध्या वर्मा, बिलाल हुसैन, अमित सिंह, बिलाल खान, पंकज पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, रितेश सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, संदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोतमा शिवम सराफ, सूर्य प्रताप सिंह, रोहन, रवि जयकार, अलकम, मक्कू दादा, राजा केवट, शनि केवट, विनोद, अशोक केवट, राजू, सनिल, वशीम सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Comment