अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सिलेटा में हर साल आती है बाढ़, ग्रामीणों ने मांगी सुरक्षित जमीन पर आवासीय पट्टे संवाददाता भरत रावत

WhatsApp Group Join Now

सिलेटा में हर साल आती है बाढ़, ग्रामीणों ने मांगी सुरक्षित जमीन पर आवासीय पट्टे

संवाददाता भरत रावत

डबरा।ग्राम सिलेटा के बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी डबरा को ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय भूमि पर आवासीय पट्टे देने की मांग की

 

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान गांव में बाढ़ की स्थिति बन जाती है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस आपदा से न सिर्फ जनजीवन प्रभावित होता है, बल्कि प्रशासन पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

 

ग्रामवासियों ने बताया कि गांव के पास स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र में पर्याप्त शासकीय भूमि है, जो बाढ़ से सुरक्षित है। उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें इस भूमि पर आवास निर्माण हेतु पट्टे प्रदान किए जाएं, ताकि स्थायी समाधान मिल सके।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment