अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बस स्टैंड क्षेत्र में भटकते मिले पाँच नाबालिग बच्चे; पुलिस और बाल कल्याण समिति ने लिया संरक्षण में

WhatsApp Group Join Now

बस स्टैंड क्षेत्र में भटकते मिले पाँच नाबालिग बच्चे; पुलिस और बाल कल्याण समिति ने लिया संरक्षण में

 

अनूपपुर/27 नवंबर 2025 थाना रजेंद्र ग्राम अंतर्गत बस स्टैंड के आसपास पिछले कुछ दिनों से पाँच नाबालिग बच्चों के असहाय अवस्था में भटकने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की जिला अनूपपुर से प्राप्त पत्र के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बच्चों के संरक्षण हेतु संयुक्त कार्रवाई की गई

 

आज दोपहर 2 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी रजेंद्रग्राम, महिला बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक बाल कल्याण समिति, सदस्यों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम बस स्टैंड क्षेत्र पहुँची। टीम को प्रेम नगर वार्ड 12 स्थित बस स्टैंड के पीछे से पाँच नाबालिग बच्चे मिले, जिनमें एक बालक और चार बालिकाएँ थीं।

 

बच्चों के नाम इस प्रकार हैं—

प्रिय विश्वकर्मा (09 वर्ष), अनुराग विश्वकर्मा (05 वर्ष), विकास विश्वकर्मा (04 वर्ष), प्रीति देवी (03 वर्ष) और निवाती (लगभग 1.5 वर्ष)

 

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनकी मां मंगलबाई उन्हें छोड़कर चली गई और कई बार नशे की हालत में रहती थी। बच्चों ने यह भी बताया कि वे पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन खाने-रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने से भटकने को मजबूर थे

 

टीम द्वारा बच्चों को तत्काल संरक्षण में लेते हुए भोजन एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार शिवालय शिशु गृह, सत्संग मिशन अनूपपुर भेज दिया गया

 

बाल कल्याण समिति तथा पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी असहाय या भटके हुए बच्चे की सूचना तत्काल पुलिस या बाल सहायता नंबर 1098 पर दें, ताकि बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment