अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

थाना बिजुरी में गोलीकांड का फरार आरोपी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

थाना बिजुरी में गोलीकांड का फरार आरोपी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशानुसार गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा सुश्री आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना बिजुरी के अपराध क्रमांक 257/25, धारा 125 भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में फरार चल रहा आरोपी कमलेश कुमार चौधरी पिता राधेश्याम चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी माईनस बिजुरी, जो घटना दिनांक 19.08.2025 से लगातार फरार था, को थाना बिजुरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2025 को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय कोतमा में पेश किया गया जहाॅ से न्यायालय के द्वारा जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, आरक्षक 502 विश्वजीत मिश्रा, चालक आरक्षक 285 कर्मजीत सिंह तथा सायबर सेल अनूपपुर के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार की विशेष भूमिका रही।
अनूपपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एक सराहनीय उपलब्धि है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment