अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अंततः पुष्पराजगढ़ विधायक की आवाज रंग लाई शासन ने उप संचालक कृषि अनूपपुर को किया निलंबित

WhatsApp Group Join Now

अंततः पुष्पराजगढ़ विधायक की आवाज रंग लाई
शासन ने उप संचालक कृषि अनूपपुर को किया निलंबित

अनूपपुर । पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की आवाज अंततः रंग ला दी।प्रदेश शासन ने उपसंचालक कृषि अनूपपुर जिला मुख्यालय एन.डी.गुप्ता को निलंबित कर दिया।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन भोपाल ने एन.डी.गुप्ता,उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा समिति,जिला अनूपपुर के विरूद्ध डी.एम.एफ.से प्राप्त राशि का दुरूपयोग पाए जाने के कारण कलेक्टर,जिला अनूपपुर म.प्र. के पत्र क्रमांक 3194/अ.कले./शिका./ जॉच / 2024, दिनांक 16/07/2024 द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्राप्त हुआ।
अतः राज्य शासन एतद् द्वारा एन.डी.गुप्ता,
उप संचालक,किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा समिति,जिला अनूपपुर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (क) अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक,किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जबलपुर संभाग जबलपुर रहेगा। निलंबन अवधि में श्री गुप्ता को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।जिन्होंने उनकी मांग पर सही समय पर सही निर्णय लिया।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को अनूपपुर जिले में पनाह नहीं दिया जाएगा।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment