अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

बिडवाल में खाद वितरण व्यवस्था चरमराई, घंटों इंतज़ार के बाद भी मायूस लौटे किसान

WhatsApp Group Join Now

बिडवाल में खाद वितरण व्यवस्था चरमराई, घंटों इंतज़ार के बाद भी मायूस लौटे किसान

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी धार

बिडवाल। सोमवार को स्थानीय नगद खाद वितरण केंद्र पर किसानों को गंभीर अव्यवस्था का सामना करना पड़ा, जहां सुबह से लगी लंबी कतारें शाम 5:45 बजे तक बनी रहीं और किसानों को 5–6 घंटे इंतज़ार करने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई। खाद संकट के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार जारी कम वोल्टेज की समस्या ने किसानों की तकलीफ़ और बढ़ा दी है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और खेती-किसानी करना चुनौतीपूर्ण हो गया है

किसानों का कहना है कि खाद उपलब्धता में अव्यवस्था और बिजली आपूर्ति की कमजोर स्थिति के कारण वे दोहरी परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार व संबंधित विभागों से मांग की है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment