अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला अस्पताल अनूपपुर में जन्म प्रमाण पत्र सुधार को लेकर पिता ने उठाया विरोध, मांगी तत्काल कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now

जिला अस्पताल अनूपपुर में जन्म प्रमाण पत्र सुधार को लेकर पिता ने उठाया विरोध, मांगी तत्काल कार्रवाई

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव

अनूपपुर। ग्राम पंचायत सिंघौरा जनपद पंचायत जैतहरी के निवासी अरविंद प्रसाद यादव ने जिला अस्पताल, अनूपपुर के कर्मचारियों पर अपने नवजात पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र में गलती सुधारने से परेशान करने और उन्हें डांटकर भगाने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यादव के अनुसार, उनके पुत्र प्रियांशु यादव का जन्म 10 फरवरी, 2024 को इसी अस्पताल में हुआ था, लेकिन जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटियां पाई गईं। त्रुटि सुधार के लिए आवेदन देने के बाद अस्पताल की एक कर्मचारी और ऑपरेटर द्वारा उन्हें लगातार इधर-उधर भटकाया जा रहा है।

अरविंद प्रसाद यादव ने दावा किया, “अब तक मैं पांच बार अस्पताल जा चुका हूं। हर बार मुझे बिना जन्म प्रमाण पत्र दिए डांट-डपटकर भगा दिया जाता है।” उन्होंने बताया कि इसी तरह दूर-दराज से आने वाले अनेक परिजनों को भी जन्म प्रमाण पत्र लेने या सुधार कराने में कई महीने लग जाते हैं।

यादव ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की त्रुटि सुधारकर उन्हें दिलाई जाए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment