लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,
पुलिस ने किसान संगठन पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया इस मामले ने अब तुल पकड़ा
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई
खरगोन। पड़ोसी जिले धार के खलघाट टोल नाके पर 1 दिसंबर को हुए किसान आंदोलन के दौरान चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस ने किसान संगठन पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले ने अब तुल पकडऩा शुरु किया है। सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई।
संगठन पदाधिकारियों ने एसपी के नाम सौंपें ज्ञापन में बताया कि एक ओर जहां कलेक्टर धार ने किसान आंदोलन को शांतिपूर्ण बताया, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने संगठन के 16 पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस की इस कार्यशैली से किसानों में आक्रोश है। हमारी मांग है कि एफआईआर निरस्त की जाकर इसका खात्मा किया जाए।
बने एमएसपी गारंटी कानून
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने एसडीए म कार्यालय पहुंचकर एमएसपी कानून लागू करने की मांग भी की। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपे ज्ञापन में बताया कि 15 अगस्त से किसान लगातार एमएसपी कानून लागू करने, ऋण मुक्ति की मांग का ेलेकर प्रदर्शन कर रहे है। इसके साथ ही सीसीआई कपास खरीदी प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों को लेकर भी बार- बार शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया गया है।


















