लोकेशन कसरावद,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाईल 9893586792,,,
खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। छोटी कसरावद निवासी 52 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह चौहान की सर्द रात में खेत में पानी देते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र सिंह चौहान रात करीब 1 बजे फसल की सिंचाई के लिए खेत गए थे। कड़ाके की ठंड में पानी चलाते समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनका निधन हो गया।सुबह जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे, जहां वे बेसुध हालत में पड़े मिले। उन्हें तत्काल कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।यह दर्दनाक घटना सरकार की लचर बिजली व्यवस्था और किसान विरोधी नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि किसानों को दिन में ही 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाती, तो उन्हें सर्द रातों में जान जोखिम में डालकर खेतों में काम नहीं करना पड़ता। आखिर कब तक किसान अव्यवस्था की कीमत अपनी जान देकर चुकाता रहेगा? सरकार को चाहिए कि वह इस घटना से सबक लेते हुए किसानों की सुरक्षा, बिजली और सिंचाई सुविधाओं को प्राथमिकता दे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।








