संगठन मंत्री और प्रांत महामंत्री के प्रथम संभाग आगमन पर कार्यकर्ताओं में उमंग
भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री तुलाराम और प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रथम संभाग शहडोल आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
संभागीय अध्यक्ष एल.पी. बबलू पंडित, प्रांत मंत्री एल. जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनूपपुर धनीराम सिंह मार्को, जिला अध्यक्ष शहडोल धनंजय सिंह, जिला उमरिया अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष शंकर लाल, भानु प्रताप, मंगल सिंह सहित जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रूप से साल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया
इस दौरान किसान हितों और संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन मंत्री और प्रांत महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ की कार्यशैली, उद्देश्य और आगामी योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया
इसके उपरांत दोनों पदाधिकारी ग्राम सिंहपुर में संघी कार्यकर्ता राम जी शर्मा के निवास पर अल्प प्रवास व जलपान के पश्चात मंडला एवं भोपाल की ओर रवाना हुए
स्वागत की व्यवस्था में मुख्य भूमिका संभागीय अध्यक्ष एल.पी. बबलू पंडित और जिला अध्यक्ष धनीराम सिंह मार्को की रही


















